पश्चिमी विक्षोभ के चलते वीरवार को महेंद्रगढ़ तथा हरियाणा बार्डर के साथ लगते राजस्थान में बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार को भी मौसम परिवर्तनशील रहेगा। प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है। इसके बाद 28 से 31 तक नया विक्षोभ सक्रिय होने से कुछ स्थानों पर हल्की बा
रिश व ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग ने 28 से 31 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
पिछले दो सप्ताह से हरियाणा में मौसम में बदलाव चल रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से दोपहर से बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है। बुधवार रात सिरसा, फतेहाबाद में बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदाबांदी देखने को मिलीं। वीरवार को महेंद्रगढ़ में बिखराव वाली हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया। पश्चिमी और दक्षिणी पश्चिमी हवाओं से संपूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी और उमस देखने को मिल रही है।

No comments :