HEADLINES


More

टेलीग्राम टास्क के नाम पर 7,69,308 रुपये की ठगी, खाताधारक सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 27 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जी रही है। साइबर थाना बल्लभगढ के अंतर्गत महिला से टेलीग्राम टास्क के नाम पर 7,69,308 रुपये की ठगी के एक मामले में 25 मार्च को थाना की टीम ने टोंक राजस्थान से 4 आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। जिनकी पहचान कुशल(25), बुधी प्रकाश(21), लेखराज(38) व सुनील(25) वासी जिला टोंक राजस्थान  के रूप में हुई है।



जिनसे पूछताछ में सामने आया कि कुशल व बुधी प्रकाश खाताधारक हैं। कुशल के खाता में 59,000 रुपये व बुधी प्रकाश के खाता में 1 लाख रुपये आये थे। दोनों ने अपना खाता आगे सुनील को दिये थे वहीं सुनील यह खाते लेखराज को दे दिये। सुनील, बुधी प्राकश, लेखराज 12वीं व कुशल ग्रेजुएट है। चारों आरोपित आसपास के रहने वाले हैं तथा आपस में जानकार हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 64 वासी एक महिला ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि जुन 2025 में उसके व्हॉट्सएप पर एक मैसेज आया जिसमें फुट लॉकर वेबसाइट के बारे में बताया गया था। फिर ठगो ने एक एप डाउनलोड करने के लिये https://t.me/Franchisees-footlocker.com/index लिंक दिया। जिस पर उसे 1000 रुपये का बोनस मिला। जिससे उसे, ऑनलाइन जुते, कपडे खरीदने का टास्क दिया। फिर ठगो द्वारा शिकायतकर्ता को प्रीपेड टेलीग्राम टास्क में निवेश करने के लिये प्रेरित किया गया। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने अलग-अलग ट्रांजेक्सनस के जरिये ठगो द्वारा बताये खाता में कुल 7,69,308 रुपये भेज दिये जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

आरोपी लेखराज को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है वहीं अन्य को जेल भेजा गया है।

No comments :

Leave a Reply