HEADLINES


More

क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने एक देसी कट्टा व कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 27 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने एक आरोपी को एक देसी कट्टा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन कुमार(21) वासी भगत सिंह कॉलोनी फरीदाबाद के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में थाना आदर्श नगर में भी लड़ाई झगड़ा का एक मामला दर्ज है।


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 26 मार्च को क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पवन कुमार को गुडगांव कैनाल चावला कॉलोनी एरिया से अवैध देसी कट्टा व कारतूस सहित काबू किया। जिसके विरुद्ध थाना शहर बल्लभगढ में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि वह जोमैटो में काम करता है और देसी कट्टा व कारतूस को भागलपुर बिहार से 8000 रुपये में लेकर आया था। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।


No comments :

Leave a Reply