HEADLINES


More

सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Posted by : pramod goyal on : Monday, 2 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा आमजन को पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में लगातार जागरूक किया जा रहा है। फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग सेल द्वारा सुषमा स्वराज महिला महाविद्यालय बल्लभगढ़ में एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नशा मुक्ति, महिला सुरक्षा, बाल विवाह निषेध कानून तथा आपातकालीन सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना था।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत जितेश मल्होत्रा, सहायक पुलिस आयुक्त बल्लभगढ़ द्वारा की गई। उन्होंने उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा हमारे समाज की एक गंभीर समस्या है, जो न केवल व्यक्ति बल्कि परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण में योगदान दें।

कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक  सुनीता, प्रभारी सामुदायिक पुलिसिंग सेल फरीदाबाद ने क्राइम अगेंस्ट वूमेन तथा चाइल्ड मैरिज एक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि बाल विवाह हमारे समाज की एक कुप्रथा है, जो बेटियों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से कमजोर बनाती है तथा उनके अधिकारों और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। इस प्रकार की प्रथाएं महिलाओं के प्रति होने वाले अत्याचारों को बढ़ावा देती हैं, इसलिए संबंधित कानूनों की जानकारी रखना और उनका पालन करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे डायल 112 (आपातकालीन सेवा), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 1033, तथा 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त नशे से संबंधित शिकायत एवं परामर्श के लिए MANAS ऐप के बारे में भी अवगत कराया गया।

इस जागरूकता अभियान के दौरान लगभग 650 छात्राओं को महत्वपूर्ण सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर जागरूक किया गया, जिससे समाज में एक सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्राओं ने समाज को नशामुक्त एवं कुरीतियों से मुक्त बनाने में सहयोग देने का संकल्प लिया।


No comments :

Leave a Reply