//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा लड़ाई-झगड़े एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने लड़ाई-झगड़े के एक मामले में आरोपी राजेंद्र सिंह व अरूण वासी नंगला इन्क्लेव, फरीदाबाद तथा अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने कृष्ण उर्फ भोला वासी गांव बढराम, जिला पलवल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 फरवरी को थाना मुजेसर में लड़ाई-झगड़े की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता राजेश वासी पर्वतीय कॉलोनी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका भतीजा प्रिंस मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने के लिए गया था, जहां कुछ युवकों ने उसके साथ झगड़ा किया। सूचना मिलने पर जब वह पडोसी कुलदीप के साथ मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। शिकायत के आधार पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने आरोपी राजेंद्र सिंह व अरूण वासी नंगला इन्क्लेव, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
इसी प्रकार थाना सूरजकुंड में दर्ज एक अन्य लड़ाई-झगड़े के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्ण उर्फ भोला वासी गांव बढराम, जिला पलवल को गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

No comments :