HEADLINES


More

ससुर की कुल्हाडी मारकर हत्या करने के मामले में दामाद गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Monday, 9 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा संगीन अपराधों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। 5 मार्च को गांव छांयसा में ससुर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने के मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने आरोपित दामाद प्रमजीत(36) वासी गांव छांयसा फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।



पुलिस प्रवक्ता अनुसार बिट्टू वासी गांव छांयसा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 5 मार्च को उसके पिता गुलाब सिंह उसकी बहन को लेने के लिए गांव छांयसा स्थित उसकी बहन के घर पर गये थे। जब उसके पिता उसकी बहन को लेकर चले तो जीजा प्रमजीत ने कुल्हाडी से उसके पिता गुलाब सिंह पर हमला कर दिया। शिकायत पर थाना छांयसा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि 7 मार्च को इलाज के दौरान गुलाब सिंह की मृत्यु हो गई। जिस पर हत्या की धारा जोड़ी गई तथा मामले की कार्रवाई अपराध शाखा सेक्टर 65 को सौंपी गई। अपराध शाखा की टीम ने 8 मार्च को आरोपी परमजीत को उसके गांव छांयसा से गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में सामने आया कि 5 मार्च को आरोपी का ससुर गुलाब सिंह उसके घर पर अपनी बेटी को लेने के लिये आया था परंतु आरोपी ने घर ले जाने के लिये मना कर दिया, जिसको लेकर कहासुनी हो गई और आरोपित ने कुल्हाडी से अपने ससुर पर हमला कर दिया। 

No comments :

Leave a Reply