HEADLINES


More

11 मार्च को फरीदाबाद में लगेगा रोजगार मेला

Posted by : pramod goyal on : Monday, 9 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले के सेक्टर-11 स्थित हारट्रोन स्किल सेंटर में 11 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक और हार्टरोन से कंप्यूटर कोर्स कर चुके युवा भाग ले सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को कंपनियों से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से इस मेले का आयोजन किया जा रहा है।

मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि इस रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलकर नौकरी के अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकें। मेले में करीब 12 कंपनियां भाग लेगी, जिनमें आईटी क्षेत्र और निजी क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां शामिल होगी। ये कंपनियां योग्य उम्मीदवारों का चयन कर उन्हें नौकरी के अवसर प्रदान करेगी।

उन्होंने बताया कि इस मेले में वे सभी युवा भाग ले सकते हैं, जिन्होंने कंप्यूटर से संबंधित कोर्स पूरा कर लिया है और नौकरी की तलाश में हैं। इसके अलावा 10वीं, 12वीं और स्नातक पास उम्मीदवार भी इसमें हिस्सा ले सकते हैं।


No comments :

Leave a Reply