HEADLINES


More

अवैध पीजी चलाने वालों पर कार्रवाई:मकान मालिकों को नोटिस, सील करने की चेतावनी

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 18 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले में जॉइंट कमिश्नर बल्लभगढ़ के आदेशानुसार नगर निगम की टीम ने आज चावला कॉलोनी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पीजी (PG) यूनिट्स के खिलाफ विशेष सर्वे अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य रिहायशी इलाकों में बिना अनुमति के चल रहे व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाना था।

अभियान के दौरान निगम टीम ने क्षेत्र में संचालित लगभग 11 पीजी इकाइयों का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि कई स्थानों पर रिहायशी मकानों में बिना अनुमति के पीजी चलाए जा रहे हैं, जबकि उनकी प्रॉपर्टी आईडी (PID) कैटेगरी रिहायशी दर्ज है। नियमों के अनुसार व्यावसायिक गतिविधि के लिए कैटेगरी का कमर्शियल होना आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान जिन पीजी यूनिट्स के मालिक मौके पर मौजूद मिले, उन्हें तुरंत नोटिस जारी किए गए। नोटिस में निर्देश दिया गया है कि सभी संबंधित मालिक 7 दिनों के भीतर अपनी पीआईडी कैटेगरी रिहायशी से बदलकर कमर्शियल कराएं और आवश्यक दस्तावेज जमा कराएं।


No comments :

Leave a Reply