HEADLINES


More

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की प्रिंसिपल को मिला "वेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड"

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 8 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को मानव सेवा समिति ने मानव भवन सै.10 में महिला सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर राजकीय महिला पॉलिटेक्निक सेक्टर 8 की प्रिंसिपल मीनू वर्मा को "बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड" प्रदान किया गया। समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा,महिला मंडल चेयरमैन राज राठी,कार्यवाहक अध्यक्ष संजीव शर्मा ने मीनू वर्मा को शाल,पगडी,सम्मान पट्टिका व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक प्रतिमा गर्ग ने कहा है कि प्रदेश की सभी पॉलिटेक्निक की बेस्ट पॉलिटेक्निक सूची में राजकीय महिला पॉलिटेक्निक सेक्टर 8 को चौथा व सरकारी महिला पॉलिटेक्निक में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा महिला पॉलिटेक्निक सेक्टर 8 की प्रिंसिपल को पंचकू


ला बुलाकर

सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि दिलाने में प्रिंसिपल मीनू वर्मा का विशेष योगदान रहा है इसलिये उनको "बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड" प्रदान किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्य कमला वर्मा,  परमेश्वरी कासवान,मीनाक्षी बंसल,सुधा गर्ग,सुष्मिता भौमिक,शशि गुप्ता, कुसुम बंसल,भावना,बीना,रेखा चौधरी, अरुणा मित्तल,नीना गर्ग,बृजलता,नीतू,पॉलिटेक्निक की टीचर शालिनी गर्ग,रीना, अंजलि,अनुश्री,कविता,
मोनिका,अनु,ललिता ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

No comments :

Leave a Reply