HEADLINES


More

एक सप्ताह में 7 मामलों में 15 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 12,49,559/-₹ बरामद

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 8 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद-  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 28 फऱवरी से 06 मार्च के बीच कार्रवाही करते हुए एक सप्ताह में 15 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है तथा 12,49,559/-₹ रुपए बरामद किये हैं। 


पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबाद पुलिस की साइ

बर थानों की टीम ने 07 मुकदमों में कार्रवाही करते हुए 15 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी के 04, सेंट्रल के 02 व बल्लभगढ़ के 01 मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने 12,49,559/-₹ बरामद किये हैं। इसी प्रकार 284 शिकायतों का निस्तारण कर 5,53,279/-रू खातों में फ्रिज कराये हैं। यह कार्रवाई साइबर थानों की टीम ने 28 फरवरी से 06 मार्च तक एक सप्ताह के दौरान की है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पंकज प्रताप, शिवम, प्रशांत कुमार, आकाश कुमार, वसीम, लक्ष्य खंडेलवाल, आशीष कुमावत, राजकुमार, मोहित, तुषार, दिग्विजय सिंह, मंतोष, जितिन चौधरी, कुंदन पटेल व प्रशांत कुमार का नाम शामिल है।


फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि जागरूक बने, लालच में ना आयें। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in  पर भी शिकायत भेजें।

No comments :

Leave a Reply