//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच की विभिन्न शाखाओं ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 देसी कट्टे बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 07 मार्च को क्राइम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अरुण(27) निवासी रघुबीर कालोनी फरीदाबाद को सेक्टर 65 बल्लभगढ से एक देसी कट्टा सहित, अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने आरोपी संवर अंसारी(23) निवासी सेक्टर 99 गुरुग्राम को रोज गार्डन NIT-2 से एक देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है, वहीं क्राईम ब्रांच AVTS-1 की टीम ने सुमित(20) वासी सेक्टर 58 फरीदाबाद को ट्रांस्पोर्ट नगर सेक्टर 58 एरिया से देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments :