HEADLINES


More

पुलिस ने स्वर्ण समाज और ब्राह्मण सभा के कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने से रोका

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 8 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद शहर में रविवार को पुलिस ने स्वर्ण समाज और ब्राह्मण सभा के कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने से रोक दिया। ये सभी कार्यकर्ता यूजीसी कानून के विरोध में जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे, पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोककर वापस लौटा दिया।

बताया जा रहा है कि स्वर्ण समाज लंबे समय से यूजीसी कानून का विरोध कर रहा है। विभिन्न संगठनों ने पहले ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर एकजुट होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। इसी के तहत ब्राह्मण सभा के सदस्य हाथों में बैनर लेकर बल्लभगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया।

ब्राह्मण सभा के सदस्य मनोज ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा लाया गया यूजीसी कानून स्वर्ण समाज को कमजोर करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब समाज शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने के लिए आंदोलन कर रहा है, तब सरकार पुलिस बल का सहारा लेकर उन्हें रोकने का प्रयास कर रही है।


No comments :

Leave a Reply