HEADLINES


More

6 पुलिसकर्मी सस्पेंड:करनाल में DC से मीटिंग के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म की

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 8 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 करनाल के घरौंडा में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत को थप्पड़ मारने के मामले में 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में थप्पड़ मारने वाले SHO दीपक पहले ही सस्पेंड किए जा चुके हैं। रविवार को DC उत्तम सिंह से मीटिंग के बाद मेडिकल एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल भी खत्म कर दी है।

विवाद 4 मार्च को होली के दिन शुरू हुआ। रात को डॉक्टर से गलत व्यवहार करने को लेकर अस्पताल में पुलिस बुलाई गई थी। इस दौरान घरौंडा थाने के तत्कालीन SHO दीपक कुमार ने डॉक्टर प्रशांत को थप्पड़ जड़ दिए और जबरन जिप में बिठाकर थाने ले गए। इसका CCTV वीडियो भी सामने आया था। हालांकि, बाद में SHO ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने फोन पर उनके साथ गाली गलौज की थी।


No comments :

Leave a Reply