HEADLINES


More

थाना पल्ला क्षेत्र के अंतर्गत गोली मार कर पत्नी की हत्या करने के मामले में पति गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 3 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस की अपराधियों पर कार्रवाई लगातार जारी है। 20 फरवरी को थाना पल्ला क्षेत्र के अंतर्गत शिव एन्क्लेव पार्ट-1 में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने मामले में अपराध शाखा DLF की टीम ने 2 मार्च को आरोपित पति दिलीप यादव को  गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार विक्रम सिंह वासी शिव एन्क्लेव पार्ट-2 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 वर्ष पहले उसकी बेटी संगीता (32) ने दिलीप यादव के साथ लव मैरिज की

थी। शादी के बाद पति पत्नी का आपस में पारिवारिक विवाद हो गया। आरोपित शिकायतकर्ता की बेटी के साथ मारपीट करता था, जिसपर उन्होंने दिलीप यादव के विरूद्ध साकेत कोर्ट, दिल्ली में तलाक व मारपीट का दावा डाला हुआ था और उसकी बेटी दिलीप से अगल रह रही थी। इसी की रंजिश रखते हुये आरोपित ने 20 फरवरी को उसकी बेटी की गोली मार कर हत्या कर दी। शिकायत पर थाना पल्ला में हत्या से संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया और मामले का अनुसंधान अपराध शाखा DLF को सौंपा गया।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा DLF की टीम ने कार्रवाई करते हुए अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर 2 मार्च को दिलीप यादव पुत्र राजेन्द्र राय निवासी स्थाई गाँव पैगा चाँदपुरा थाना भैलदी जिला छपरा बिहार हाल म0 न0 279 गली न0 19 शिव एन्कलैव पार्ट-2 थाना पल्ला जिला फरीदाबाद को मेवला महाराजपुर रेलवे ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित दिलीप ने संगीता के साथ वर्ष 2011 मे लव मैरीज की थी। वर्ष 2022 से आरोपी का उसकी पत्नी के साथ विवाद हो गया था। जिस संबंध में तलाक व खर्चे का मामला दिल्ली कार्ट में चला हुआ था। आरोपित ने शिव एन्क्लेव पार्ट-1 मे एक 80 गज का प्लाँट अपनी पत्नी के नाम पर लिया था। उसकी पत्नी ने अपने परिवार के साथ मिलकर मकान/प्लाँट पर अपना कब्जा कर लिया था और आरोपित को प्लाँट/मकान से बाहर निकाल दिया था। इसी की रंजिश रखते हुए उसने 20 फरवरी को अपनी पत्नी पर तीन रॉउड फायर किये, जिससे उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई।

आरोपित को माननीय अदालत में पेश कर 6 दिन पुलिस रिमांड पर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

No comments :

Leave a Reply