//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार चोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने घर में घुसकर फोन व नगदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल (20) निवासी गाँव छपरा, जिला संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश, हाल पदम नगर, फरीदाबाद के रूप में हुई
है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि संदीप कुमार निवासी सेक्टर-87, फरीदाबाद ने थाना खेड़ीपुल में शिकायत दी थी कि 6 फरवरी की रात अज्ञात चोर उनके घर में घुसा और कमरे से मोबाइल फोन तथा अलमारी से नगदी चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना खेड़ीपुल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी घर के गेट के ऊपर से कूदकर अंदर घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments :