HEADLINES


More

जबरदस्ती घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में एक और आरोपित गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 3 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार लड़ाई-झगड़ा व अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली की टीम ने घर में घुसकर मारपीट करने एवं चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान त्रिलोक चंद निवासी गांव छायसा, फरीदाबाद के रू


प में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरूचरण निवासी एन.आई.टी., फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 13 अगस्त 2025 की रात करीब 11 बजे उनके पड़ोसी संजीव भाटिया का फोन आया, जिसने बताया कि 7-8 व्यक्ति उनके घर का ताला तोड़ रहे हैं। सूचना पाकर वह अपने बेटों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि उदय भारद्वाज व त्रिलोक चंद अन्य 5-6 व्यक्तियों के साथ घर पर मौजूद थे।जब उसन उनसे बातचीत करने की कोशिश की तो आरोपियों ने लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में लगे CCTV कैमरे भी तोड़ दिए तथा घर में रखी नगदी लेकर मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का शिकायतकर्ता गुरूचरण के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते वह 7-8 युवकों के साथ मौके पर पहुंचा और शिकायतकर्ता के आने पर उसके साथ मारपीट की। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments :

Leave a Reply