HEADLINES


More

ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए मेडिटेशन एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यशाला का आयोजन

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 15 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – डीसीपी ट्रैफिक जयवीर सिंह के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने तथा व्यस्त एवं चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के दौरान तनाव को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के उद्देश्य से सेक्टर-20B, मथुरा रोड स्थित विजन इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड स्टडीज में “ध्यान: तनाव-मुक्त मन और प्रभावी ड्यूटी” विषय पर विशेष मेडिटेशन एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम साइंस ऑफ स्प्रिचुअलिटी संस्था के सहयोग से आयोजित किया गया।


कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षकों ने ध्यान (मेडिटेशन) की सरल एवं प्रभावी तकनीकों के माध्यम से तनाव प्रबंधन, मानसिक एकाग्रता तथा सकारात्मक सोच विकसित करने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान अभ्यास से मन शांत रहता है, निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है और व्यक्ति अपने कर्तव्यों का निर्वहन अधिक प्रभावी ढंग से कर सकता है। इस दौरान ट्रैफिक कर्मियों को ध्यान का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।

प्रबंधक थाना यातायात निरीक्षक अनोज कुमार ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी अत्यंत व्यस्त और चुनौतीपूर्ण होती है, जिसमें प्रतिदिन भारी यातायात, जनसंपर्क और विभिन्न परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मानसिक संतुलन बनाए रखना और तनाव को नियंत्रित करना अत्यंत आवश्यक है। जिसके लिए समय-समय पर इस प्रकार की  वर्कशॉप आयोजित कराई जाती हैं जोकि पुलिस कर्मियों को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती हैं और उन्हें जनता की सेवा अधिक प्रभावी ढंग से करने के लिए प्रेरित करती हैं।  

कार्यक्रम में ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनोज कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, ट्रैफिक ताऊ सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र, ट्रैफिक के जोनल अधिकारी, चौक इंचार्ज, होमगार्ड तथा अन्य ट्रैफिक स्टाफ उपस्थित रहे। वहीं साइंस ऑफ स्प्रिचुअलिटी की ओर से प्रोफेसर आर.के. अरोड़ा और उनकी टीम ने सत्र का संचालन किया।


No comments :

Leave a Reply