HEADLINES


More

एक सप्ताह में 40 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 1,18,26,992/-₹ बरामद

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 15 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद-  पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 07 से 13 मार्च के बीच फरीदाबाद पुलिस के तीनों साइबर थानों की टीम ने एक सप्ताह में 40 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर 1,18,26,992/-₹ रुपए बरामद किये हैं। 


पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबाद पुलि

स की साइबर थानों की टीम ने 09 मुकदमों में कार्रवाई करते हुए 40 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी के 02, सेंट्रल के 04 व बल्लभगढ़ के 03 मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने 1,18,26,992/-₹ बरामद किये हैं। इसी प्रकार 375 शिकायतों का निस्तारण कर 1,46,874/-रू खातों में फ्रिज कराये हैं। यह कार्रवाई साइबर थानों की टीम ने 07 मार्च से 13 मार्च तक एक सप्ताह के दौरान की है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मनीष कुमार, अमित कुमार, सचिन, हिमांशु, राकेश कुमार, शलेन्द्र, निकुंज, मिलन, लुंभाराम, पुरखाराम, आशिष, साहिल, मनीष, अनिल कुमार, रामनरेश माली, कुशल सिंह, राम बाबू, रामपाल, देवकरण, राजबीर, मोहम्मद जुबेर, निवास कुमार, विजय, हिमांशु, वसीम अख्तर, साहिल अख्तर, आयुश सिंह, मनीश कश्यप, मोहम्मद मजीद, जसदीप सिंह, मोहम्मद शाहिद, ममता, शोभा, वशिष्ठ कुमार, रज्जब खान, दिनानाथ, विकाश, मोहम्मद साहिल, लखवीर सिंह व अर्श खान का नाम शामिल है।
 
फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि जागरूक बने, लालच में ना आयें। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in  पर भी शिकायत भेजें।

No comments :

Leave a Reply