//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 15 मार्च - जनहित के मुद्दों को लेकर आगामी 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में माकपा की होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। इस रैली की तैयारियां जोरों पर की जा रही है। इसके लिए जिला कमेटी द्वारा तैयार किए गए हैंडं बिल आम जनता के बीच में वितरित किए जा रहे हैं। यहां पर राज्य का जत्था 18 मार्च को पहुंचेगा। जो कई स्थानों पर सभाओं को संबोधित करेगा। इसके लिए ब्रांच कमेटियां अपनी मीटिंग कर रही है। यह जानकारी जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल, जिला कमेटी सदस्य निरंतर पाराशर और कामरेड शिवप्रसाद ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि देश प्रदेश में रसोई गैस की समस्या
विकराल रूप धारण कर रही है। आम लोगों को गैस के लिए लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। सरकार की तरफ से यह दवा तो किया जा रहा है। कि गैस की कोई समस्या नहीं है। लेकिन धरातल में सच्चाई कुछ और है। रसोई गैस नहीं मिलने वजह से कई होटल और रेस्टोरेंट बंद होने के कगार पर आ गए हैं। इस वजह से लोग बेरोजगार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने श्रमिकों के भलाई के लिए पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में बनाए गए श्रम कानूनों में तब्दीलियां करके चार लेबर कोड्स बना दिए हैं। जो सीधे तौर पर कारखाने के मालिकों के लिए लाभदायक हैं। मजदूरों के लिए हानिकारक है। यह बहुत चिंता की बात है। कि विकास में सबसे आगे होने के बावजूद भी प्रदेश की सरकार ने श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में पिछले 12 वर्षों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली में जहां न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी करके 22400 कर दी गई ।लेकिन हरियाणा की सरकार अभी तक 15200 ही देने की सोच रही है। यह सरकार बिजली सहित सभी सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण करने पर लगी हुई है। सार्वजनिक क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए निवेश नहीं किया जा रहा है। शिक्षा ,स्वास्थ्य के बजट में कटौती की गई है। आज की मीटिंग में बल्लबगढ़ ब्रांच के सेक्रेटरी अनिल कुमार, एडवोकेट एस के जोशी, के पी सज्जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

No comments :