//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने कार्रवाई करते हुए 250 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 14 मार्च को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाही करते हुए नितिन वासी मेवला महाराजपुर को 250 ग्राम गांजा सहित ग्रीन फिल्ड कॉलोनी के पास से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना सूरजकुण्ड में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 500 ग्राम गांजा दिल्ली से 2000 रुपये में खरीद कर लाया था। जिसमें से 250 ग्राम इसने बेच दिया था। जिसको माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

No comments :