//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराध में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने होटल बुकिंग के नाम पर 48,010 रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिक्रम सिंह वासी गांव बुराना जिला डीग हाल GLS सोसायटी सेक्टर-04 सोहना गुड़गांव को गिरफ्तार किया
है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-21D, फरीदाबाद निवासी एक महिला ने साइबर थाना NIT में शिकायत दी थी कि वह होटल बुकिंग के लिए गूगल पर सर्च कर रही थी। इसी दौरान उसे Sterling Hotel Mussoorie के नाम से एक वेबसाइट दिखाई दी। जब उसने वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर कॉल किया तो सामने वाले व्यक्ति ने होटल बुकिंग कन्फर्म करने के लिए भुगतान करने को कहा और उसे एक UPI कोड भेजा। उसने पहले 9,480 रुपये का भुगतान किया, लेकिन आरोपी ने कहा कि यह भुगतान गलत है और 9,530 रुपये का भुगतान करना होगा तथा पहले वाली राशि रिफंड हो जाएगी। इसके बाद उसने 9,530 रुपये का भुगतान किया, लेकिन फिर आरोपी ने भुगतान को गलत बताते हुए उससे 29,000 रुपये और ट्रांसफर करवा लिए। इसके बावजूद उसको होटल बुकिंग की कोई कन्फर्मेशन नहीं मिली। जिस पर शिकायत के आधार पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बिक्रम सिंह पहले गिरफ्तार आरोपी साहिल व मनीष का दोस्त है, और जिस खातों में ठगी के पैसे आते थे उन पैसों में से अपना कमीशन रख कर बिक्रम पैसे निकलवाकर मनीष को दे देता था। माननीय अदालत में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

No comments :