HEADLINES


More

अपराध शाखा सेंट्रल टीम ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 29 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना ओल्ड फरीदाबाद में दर्ज एक वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने मनीष(27) निवासी बसेलवा कॉलोनी फरीदाबाद को गांव सदुपुरा फरीदाबाद से चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। 


पुलिस प्रवक्ता अनुसार रामवीर वासी बसेलवा कालोनी ने थाना ओल्ड में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी मोटरसाइकिल 26 मार्च को उसके बेटे ने गली नंबर 16 बसेलवा कालोनी में खडी की थी। जहां से किसी ने उसकी मोटरसाइकिल चुरा ली। जिस संबंध में थाना ओल्ड में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है तथा नशापुर्ति के लिये उसने यह मोटरसाइकिल चुराई थी। आरोपी पर पूर्व में 4 मामले दर्ज है जिनमें 3 चोरी के है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।


No comments :

Leave a Reply