HEADLINES


More

झपटमार गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच बॉर्डर की कार्रवाई, फोन बरामद

Posted by : pramod goyal on : Friday, 27 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार प्रभावी की जा रही है। थाना सराय ख्वाजा के अंतर्गत दिल्ली मथुरा रोड बाईपास कट पर झपटमारी करने के एक मामले में क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने कबीर निशाद(22) वासी लक्कडपुर सुरजकुण्ड, फरीदाबाद को बाईपास रोड सेक्टर-37 एरिया से गिरफ्तार किया है।



पुलिस प्रवक्ता अनुसार पवन वासी दिल्ली ने थाना सराय ख्वाजा में दी अपनी शिकायत में बताया कि 12/13 मार्च की रात को वह दिल्ली मथुरा रोड बाईपास कट सराय ख्वाजा पर खडे होकर रैपीडो का इंतजार कर रहा था तभी दो बाईक सवार लडके आये और उसके हाथ से फोन छीनकर फरार हो गये। जिस संबंध में थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कबीर निशाद ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर 12/13 मार्च की रात को बाईक पर झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित से मोबाईल फोन बरामद कर लिया गया है। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :

Leave a Reply