HEADLINES


More

सरकारी जमीन पर कब्जा कर धंधा चलाने वाले लोगों पर फरीदाबाद निगम सख्त

Posted by : pramod goyal on : Friday, 6 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद शहर में सरकारी जमीन पर कब्जा कर अपना धंधा चलाने वाले लोगों को लेकर नगर निगम सख्त हो गया है। निगम के द्वारा सरकारी जमीन पर को कब्जा मुक्त कराने की पहल शुरू की गई है। इसको लेकर निगम ने आदेश जारी किया है जिसमें उसने कहा है कि सरकारी जमीन पर पड़े सामान को उसका मालिक स्वयं हटा ले। निगम के कर्मचारी उस सामान को हटाते है, तो उसको वापस ना देकर उसकी नीलामी कर दी जाएगी।

निगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि शहर में किए गए दौरे के दौरान देखने में आया है कि लोग सरकारी जमीन पर अपना सामान डाले हुए है। उन्होंने कहा कि वो सामान चाहे किसी विभाग का हो या फिर किसी अन्य व्यक्ति का। निगम द्वारा सरकारी जमीनों से सामान को हटाने को लेकर आदेश जारी किए गए है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी कोई नही मानता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाही की जाएगी।

उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है, इसलिए जो सरकारी जमीन खाली पड़ी है या फिर किसी ने उस पर कब्जा कर रहा है। उस जमीन को खाली कराकर उस पर पौधे लगाए जाएंगे। इससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को एक स्वच्छ वातावरण मिलेगा।


धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि वार्ड के भीतर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से प्याली हार्डवेयर चौक के आसपास हो रहे अतिक्रमण और अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके अलावा प्याली चौक से लेजर वैली पार्क होते हुए 3 नंबर पुलिया तक ग्रीन बेल्ट पर हो रहे कब्जों को भी हटाने के निर्देश दिए हैं।

No comments :

Leave a Reply