HEADLINES


More

पूरी तरह डिजिटल होगी 16वीं जनगणना:अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

Posted by : pramod goyal on : Friday, 6 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिला नगर निगम मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित 16वीं जनगणना को लेकर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण में जनगणना से जुड़े सभी चार्ज अधिकारियों ने भाग लिया और प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि इस बार 16वीं जनगणना पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस तरीके से की जाएगी। जनगणना के दौरान आंकड़े सीधे मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से दर्ज किए जाएंगे, जिससे डेटा की सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। इसके लिए भारत सरकार की ओर से सहायक निदेशक कृष्ण कुमार और जिला समन्वय अधिकारी व मुख्य प्रशिक्षक प्रशांत शर्मा ने अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया।

उन्होंने बताया कि जनगणना के दौरान मोबाइल ऐप, सेंसस मैनेजमेंट एवं मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से डेटा संग्रहण और उसकी निगरानी की जाएगी। इससे जनसंख्या, शिक्षा स्तर, रोजगार, आवास और अन्य सामाजिक-आर्थिक स्थितियों से जुड़े सटीक आंकड़े उपलब्ध हो सकेंगे। ये आंकड़े सरकार को योजनाओं के निर्माण और संसाधनों के बेहतर वितरण में सहायक होंगे।


No comments :

Leave a Reply