//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद शहर की संजय कॉलोनी चौकी क्षेत्र में संतुलन बिगड़ने से नाले में गिरकर एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और यहां राजमिस्त्री का काम करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जैकी कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार का रहने वाला था। वह पिछले काफी समय से फरीदाबाद के गोंछी इलाके में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था और राजमिस्त्री का काम करता था।
वीरवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि गोंछी नाले के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद संजय कॉलोनी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला।

No comments :