//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने गाड़ी से हेल्थ सप्लिमेंट के डिब्बे चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनकी पहचान बिलाल व नफीश निवासी सबरस, जिला नूंह के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार विजेन्द्र निवासी गांव छपार, जिला झज्जर, थाना सराय ख्वाजा में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह भौडाकलां क्षेत्र में हेल्थ सप्लिमेंट का कार्य करता है। दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को उसने एक गाड़ी किराये पर लेकर 254 बॉक्स में हेल्थ सप्लिमेंट का सामान लोड कर फरीदाबाद स्थित एक फर्म अपोलो हेल्थ कॉरपोरेशन (Apollo Health Co.) में भेजा था। 14 अक्टूबर को जब सामान उतारकर गिनती की गई तो कुछ बॉक्स में से सप्लिमेंट के डिब्बे गायब पाए गए। शिकायत के आधार पर थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि आरोपी बिलाल उक्त गाड़ी को लेकर भौड़ा कलां (गुरुग्राम) से चला था। रास्ते में वह सामान को नूंह ले गया, जहां उसने अपने साथी नफीश व अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर बॉक्सों में से हेल्थ सप्लिमेंट के 163 डिब्बे निकाल लिए और बाद में गाड़ी को फरीदाबाद स्थित फर्म अपोलो हेल्थ कॉरपोरेशन (Apollo Health Co.) पर पहुंचा दिया। जिनको आगामी पूछताछ केलिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

No comments :