HEADLINES


More

गले से चैन चोरी करने के मामले में एक महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 31 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – पुलिस प्रवक्ता अनु सेक्टर-62, फरीदाबाद निवासी एक महिला ने थाना आदर्श नगर में शिकायत दी थी कि 16 जनवरी को वह बल्लभगढ़ से अपने घर जाने के लिए ऑटो में बैठी थी। ऑटो में उसके साथ दो अन्य महिलाएं भी सवार थीं। घर पहुंचने पर उसे पता चला कि उसके गले से सोने की चैन चोरी हो चुकी है। इस शिकायत पर थाना आदर्श नगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।


उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए 29 मार्च को आरोपी अनिकेत निवासी गांधी कॉलोनी सहित फरीदाबाद वासी एक महिला को गिरफ्तार किया। जिनको न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।


पूछताछ में सामने आया कि दोनों पड़ोसी हैं। इनकी एक महिला साथी और भी है। तीनों ऑटो में बैठकर चलते थे। जब शिकायतकर्ता ऑटो में बैठी, तो आरोपी महिला ने उसे बातचीत में उलझा लिया और उसके गले से चैन काट ली और फिर चैन ऑटो चालक अनिकेत को दे दी। अनिकेत ने उक्त चैन को मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) में 1,20,000 रुपये में गिरवी रख दिया और प्राप्त राशि को आपस में बांट लिया।

No comments :

Leave a Reply