HEADLINES


More

अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने बरामद की चोरी की मोटरसाइकिल

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 25 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना डबुआ में दर्ज एक वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने सन्नी (23) व अभिषेक(21) निवासी गांव सोतई को जिला जेल फरीदाबाद से प्रोडेक्शन पर लेकर चोरीशुदा मोटरसाइकिल को बरामद किया है। 


पुलिस प्रवक्ता अनुसार महेशचन्द वासी गांव भाँकरी ने थाना डबुआ में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने अपनी मोटरसाइकिल 6 अक्टूबर 2025 को 17 नम्बर चुंगी के पास खडी की थी। जहां से किसी ने उसकी मोटरसाइकिल चुरा ली। जिस संबंध में थाना डबुआ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों नशा करने के आदी है और एक ही गांव के रहने वाले है तथा नशापुर्ति के लिये मोटरसाइकिल चुराई थी। 

आरोपितों की निशानदेही पर मामले से संबंधित चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद कर जेल भेजा गया है। जिनको 5 मार्च को एक अन्य वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।


No comments :

Leave a Reply