//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 24 मार्च को अपराध शाखा DLF उंचा गांव व अपराध शाखा AVTS 2 की टीम ने अवैध नशा, प्रतिबंधित/नशीली दवा बेचने के अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा DLF की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए पिंटू वासी फतेहपुर सिकरी, उ.प्र. हाल पर्वतीय कॉलोनी को 1.282 किलोग्राम गांजा सहित तिकोना पार्क, एन.आई.टी. के पास से गिरफ्तार किया है। जिसने बताया कि वह 5 किलोग्राम गांजा मथुरा से 30 हजार रूपये में खरीदा था, जिसमें से कुछ उसने बेच दिया था।
वहीं अपराध शाखा AVTS 2 की टीम ने योगेश वासी गांधी कॉलोनी, फरीदाबाद को 960 प्रतिबंधित/नशीली गोलियों सहित भगत सिंह चौक, फरीदाबाद के पास से काबू किया है। जिसने बताया कि वह इन गोलियों को प्रतापगढ, उ.प्र. से खरीद कर लाया था।
जिनके विरुद्ध संबंधित थानों मे एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है

No comments :