HEADLINES


More

फरीदाबाद में मेगा जॉब फेयर, 6 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 28 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद शहर में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और खाद्य मंत्री राजेश नागर ने जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (YMCA) में लगाए मेगा जॉब फेयर का शुभारंभ किया। मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जो कंपनी सबसे ज्यादा युवाओं की भर्ती करेगी, उसको सीएम से सम्मानित किया जाएगा।

मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि फरीदाबाद में आयोजित यह हरियाणा का अब तक का सबसे बड़ा जॉब फेयर है। शहर में कंपनियों का मजबूत नेटवर्क है, जिन्हें बड़ी संख्या में कर्मचारियों की आवश्यकता रहती है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय युवाओं को अपने ही शहर में रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं और उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

उन्होंने यह भी घोषणा की, कि जो कंपनी सबसे अधिक युवाओं को नौकरी देगी, उसे मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

इस जॉब फेयर में फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन समेत कई औद्योगिक संगठनों ने भागीदारी की। कुल मिलाकर 100 से अधिक कंपनियों ने युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए हिस्सा लिया।


No comments :

Leave a Reply