रेवाड़ी जिले की हाईटेक मानी जाने वाली जेल से दो बंदियों के फरार होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का पता चलते ही जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। दोनों फरार बंदी ऑनलाइन ठगी के मामलों में आरोपी बताए जा रहे हैं और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। शिकायत मिलने के बाद
सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जेल कर्मी मुस्ताक अहमद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 मार्च को उनके पास जेल का कार्यभार था। शाम के समय जब बंदियों की गिनती की गई, तो दो बंदी कम पाए गए। जांच करने पर पता चला कि उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी 22 वर्षीय फैजान और इटावा निवासी 21 वर्षीय जाहिद जेल से फरार हैं। उन्होंने बताया कि दोनों बंदियों को दोपहर करीब डेढ़ बजे जेल परिसर में देखा गया था, लेकिन इसके बाद वे कहीं नजर नहीं आए। जेल परिसर और आसपास के इलाकों में उनकी तलाश की गई, मगर कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई।

No comments :