HEADLINES


More

हाईटेंशन लाइन से टकराई हाइड्रा क्रेन:करंट लगने से एक ऑपरेटर झुलसा

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 28 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद शहर के सेक्टर-23 स्थित संजय कॉलोनी की गली नंबर-29 में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कंपनी की छत पर मशीन चढ़ाते समय हाइड्रा क्रेन 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे जोरदार धमाका हो गया। हादसे में हाइड्रा क्रेन चला रहा युवक और उसका सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों को तुरंत इलाज के लिए फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार संजय कॉलोनी सेक्टर-23 में स्थित एसवी मनी मेट्रोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक वर्कशॉप जैसी कंपनी में शनिवार सुबह करीब 9 बजे कंपनी की छत पर सीएनसी मशीन चढ़ाने का काम चल रहा था। इसके लिए हाइड्रा क्रेन को गली के अंदर लाकर मशीन को रस्सियों और हुक की मदद से बांधा गया था और उसे ऊपर छत तक उठाने की तैयारी की जा रही थी।

इसी दौरान क्रेन का बूम कंपनी के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। जैसे ही क्रेन का बूम बिजली की लाइन से टच हुआ, उसमें तेज करंट दौड़ गया और जोरदार धमाका हो गया।


हादसे में हाइड्रा क्रेन चला रहा युवक सुमित करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। वहीं जो साथी मनोज छत पर खड़ा होकर मशीन को पकड़ रहा था, उसे भी करंट का झटका लगा और वह छत से नीचे गली में गिर गया। गिरने से मनोज के सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों घायलों को तुरंत आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि सुमित की हालत ज्यादा गंभीर है और उसके हाथ-पैर बुरी तरह झुलस गए हैं, जबकि पैर की उंगलियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

No comments :

Leave a Reply