//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। टेलीग्राम टास्क के नाम पर 4,02,550 रुपये की ठगी के एक मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने साहिल वासी शारदा नगर लखनऊ उ0प्र0 को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-8 वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 11 नवंबर 2025 को उसके टेलीग्राम पर ऑनलाईन ट्रेडिंग के लिये एक लिंक आया। जिस पर क्लिक करते ही वह एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड गया। जहां उसने अलग-अलग टास्क में कुल 4,02,550 रुपये निवेश किये। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपना बैंक खाता ठगों को उपलब्ध करवा रखा था और उसके खाता में मामले से जुडे हुए 68,000/-रू आये थे। आरोपी 5 वीं पास है और मोटरसाईकिल मैकेनिक का काम करता है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :