//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – साइबर थाना NIT में दर्ज 10 लाख रुपये की ठगी के एक मामले में थाना की टीम ने एक आरोपी को सेक्टर 17 जगाधरी यमुनानगर से गरफ्तार किया है, जिसकी पहचान अनिल कुमार (54) निवासी हुडा सेक्टर-17, जगाधरी, जिला यमुनानगर के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शाहपुर, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया, जिसने खुद को एल्युमिनियम कंटेनर का व्यापारी बताया। 19 जून 2025 को आरोपी ने शिकायतकर्ता के पास एल्युमिनियम कंटेनर के फोटो भेजे। उसका एल्युमिनियम स्क्रैप का काम है तो कंटेनरों की आवश्यकता थी। वह आरोपी की बातों में आ गया और कंटेनर खरीदने के लिए आरोपी द्वारा बताए गए खाते में 10 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद न तो उसे कोई माल दिया गया और न ही पैसे वापस किए गए। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने IndiaMart वेबसाइट से शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर प्राप्त किया और कंटेनर उपलब्ध कराने का झांसा देकर उससे 10 लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिये। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments :