HEADLINES


More

22/23 फरवरी की रात शिव कॉलोनी में की गई थी मारपीट, एक और आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 14 March 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा मारपीट के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। 22/23 फरवरी की रात थाना मुजेसर क्षेत्र के अंतर्गत शिव कॉलोनी में हुए लड़ाई-झगड़े के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने सलाम उर्फ लंगड़ी निवासी मछली मार्केट, शिवाजी नगर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार ईशांत निवासी सेक्टर-23, फरीदाबाद ने थाना मुजेसर में दी अपनी शिकायत में बताया कि 22/23 फरवरी की रात वह अपने दोस्तों के साथ एक पार्टी में गया था। पार्टी से वापस आने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ शिव कॉलोनी में ही रुक गया था। उसके दोस्त मोहित और हृदय कुछ सामान लेने के लिए गए थे। रास्ते में उनके दोस्तों की संदीप उर्फ भोला से मोटरसाइकिल चलने को लेकर कहासुनी हो गई। इस बात पर संदीप उर्फ भोला अपने अन्य साथियों के साथ शिव कॉलोनी में आया और शिकायतकर्ता व उसके दोस्तों पर हमला कर दिया। जिस संबंध में थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि 22/23 फरवरी को आरोपी संदीप उर्फ भोला की मोहित और हृदय के साथ मोटरसाइकिल से कट मारने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद संदीप अपने साथी सलाम व अन्य को लेकर शिव कॉलोनी में शिकायतकर्ता और उसके दोस्तों के पास पहुंचा और उनके साथ मारपीट की। 

आरोपी से झगड़े में प्रयोग डंडा बरामद किया गया है। जिसको माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। घटनाक्रम में आरोपी संदीप उर्फ भोला, राजेश व विष्णु को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।


No comments :

Leave a Reply