HEADLINES


More

24 मार्च को ‌माकपा ‌की ‌दिल्ली में होने वाली रैली की तैयारी के लिए जनसंपर्क अभियान तेज

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 14 March 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 14 मार्च ‌- दिल्ली के रामलीला मैदान में आगामी 24 मार्च को ‌माकपा ‌की ‌ होने वाली रैली की तैयारी के लिए फरीदाबाद में  पार्टी  के  ‌ सदस्यों ने जनसंपर्क अभियान तेज किया।‌ पार्टी के ‌ ‌ ‌ जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल और जिला सांगठनिक कमेटी के सदस्य निरंतर पाराशर ने औद्योगिक एरिया मे ‌ संपर्क अभियान चलाया। उन्होंने मजदूरों से केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ होने वाली इस रैली में बड़ी  संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।‌ उन्होंने बताया कि ‌ इस सरकार ने 29 श्रम कानूनों की जगह ‌चार लेबर कोड्स ‌ बना दिए हैं। जो पुराने कानूनों का ‌ स्थान लेंगे। ‌ सरकार धीरे-धीरे सभी सार्वजनिक ‌ क्षेत्रों को निजी हाथों में ‌ दिया  जाएगा। ‌ इस सरकार के ‌ कार्यकाल में महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी


है। गैस सिलेंडरों की ‌ कीमतों में बेतहाशा वृद्धि कर दी गई है। सरकार ने किसानों की न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लागू नहीं किया।अब बिजली का निजीकरण करके पुराने मीटरों की जगह नये ‌ स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।‌ जिसकी वजह से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। शिक्षा और स्वास्थ्य का लगातार निजीकरण किया जा रहा है। ‌ मनरेगा कानून को बदलकर नया कानून  

 वी-  बी  ‌ ग्राम जी योजना लागू ‌ कर दी गई है। जो 100 दिन की रोजगार की गारंटी नहीं देता है। इसके बजट ‌में भी ‌ कटौती कर दी गई है। इन तमाम मुद्दों को लेकर मजदूर, किसान, कर्मचारी, ‌ छात्र ,नौजवान, ‌ रेहड़ी -पटरी और ‌‌ छोटी-छोटी दुकान चलाने वाले सभी लोग ‌ सरकार की नीतियों से बेहद परेशान है। सभी लोगों ने रैली में भाग लेने का आश्वासन दिया।

No comments :

Leave a Reply