चंडीगढ़ : हरियाणा में सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए अब सड़कों के किनारे लगाए जाने वाले बिजली के खंभों की दूरी तय की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि बिजली के खंभे सड़कों से कम से कम तीन फीट की दूरी पर लगाए जाएं, ताकि वाहनों को पर्याप्त जगह मिल सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।
शुक्रवार को चंडीगढ़ में आ
योजित सड़क सुरक्षा समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के किनारे लगे खराब, जर्जर और अनुपयोगी बिजली के खंभों को हटाया जाए। उन्होंने कहा कि हटाए जाने वाले खंभों का स्टॉक रिकॉर्ड तैयार किया जाए और उन्हें बेकार छोड़ने के बजाय दोबारा उपयोग में लाया जाए।
बैठक में लोक निर्माण मंत्री रणबीर सिंह गंगवा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता आमजन को बेहतर सुविधाएं देना और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं को जनहित में तेजी से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी मिलता है जब सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की नीतियों और योजनाओं का उद्देश्य आम लोगों के जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाना है। इसलिए सभी विभागों को पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही के साथ योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करना चाहिए, ताकि नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिल सकें और प्रदेश के विकास को गति मिल सके।

No comments :