हरियाणा सरकार ने राज्यसभा चुनाव के दो दिन बाद ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार की ओर से 23 आईएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में कई बड़े अफसरों के विभागों को बदला गया है। लिस्ट में आईएएस अफसर राजा शेखर वुंडरू का भी नाम शामिल है।
इसके अलावा आईएएस एके सिंह को भी झटका लगा है। वह काफी लंबे समय से टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट देख रहे थे, उन्हें वापस उच्च शिक्षा विभाग और लोक निर्माण (B&R) एवं वास्तुकला विभाग में बुला लिया गया है। वहीं, आईएएस साकेत कुमार अब पावर फुल हो गए है। उनका मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव का पद बरकरार है। इसके अलावा भी उन्हें कई चार्ज मिले है।
राज्यपाल के आदेशानुसार ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इस फैसले का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना और विभिन्न विभागों में सुचारु संचालन सुनिश्चित करना बताया जा रहा है। नए आदेश के तहत अधिकारियों को उनके नए पदों पर जल्द से जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

No comments :