//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 18 मार्च को अपराध शाखा उंचा गांव व अपराध शाखा DLF की टीम ने अवैध नशा बेचने बारे अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए साबिर(30) वासी सेक्टर-56 फरीदाबाद को 1.752 किलोग्राम गांजा सहित सांई कालोनी गांव मवई के पास से गिरफ्तार किया है
वहीं अपराध शाखा DLF की टीम ने विपिन(24) वासी नेहरु कालोनी NIT को 5.37 ग्राम स्मैक सहित NIT नंबर-3 से काबू किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों मे एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है
दोनों आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है

No comments :