HEADLINES


More

NCR में आयकर विभाग की छापेमारी:रियल एस्टेट, निजी स्कूलों से 4 करोड़ बरामद

Posted by : pramod goyal on : Friday, 6 February 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद और एनसीआर में आयकर विभाग की हालिया कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। बुधवार सुबह 6 बजे से शुरु हुई कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। आयकर विभाग की 100 से अधिक इनोवा गाड़ियों का काफिला एक साथ 30 अलग-अलग ठिकानों पर पहुंचा। यह छापेमारी लगातार दो दिनों तक चली, जिसमें हरियाणा, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली की आयकर टीमें शामिल रहीं।

जांच का मुख्य फोकस फरीदाबाद, नूंह, सोहना, पलवल और गाजियाबाद रहा। यहां रियल एस्टेट कंपनियों और उनसे जुड़े निजी शिक्षण संस्थानों के वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की गई। आधिकारिक सूत्रों और आईआरएस अधिकारियों के अनुसार, जांच में यह सामने आया है कि रियल एस्टेट से अर्जित कथित अवैध धन को निजी स्कूलों के जरिए निवेश कर सफेद किया जा रहा था।

फरीदाबाद के सेक्टर-81 स्थित एक नामी निजी स्कूल परिसर से आयकर विभाग की टीम ने करीब 95 लाख नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा, अलग-अलग ठिकानों से अब तक 4 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी जब्त की जा चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि यह रकम घोषित आय से मेल नहीं खा रही है, जिसकी जांच की जा रही है।

दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। इस दौरान भारी मात्रा में सोने के आभूषण और कीमती ज्वेलरी भी मिली है। आभूषणों की सही कीमत का आकलन करने के लिए विशेषज्ञ वैल्यूअर्स को मौके पर बुलाया गया। नियमों के अनुसार, तय सीमा से अधिक पाए जाने वाले आभूषण जब्त किए जाएंगे। वहीं, 20 से अधिक स्थानों पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर से डिजिटल डेटा रिकवर किया जा रहा है।


इस कार्रवाई की जद में दो बड़ी रियल एस्टेट कंपनियां और उनके साझेदार भी हैं। होडल निवासी रियल एस्टेट कारोबारी संदीप अग्रवाल के आवास पर भी आयकर विभाग की टीम ने करीब 32 घंटे तक डेरा डाले रखा। इस दौरान दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड्स की गहन जांच के बाद टीम वहां से रवाना हुई।

No comments :

Leave a Reply