//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 5 फरवरी को अपराध शाखा सेक्टर-48 व अपराध शाखा AVTS-2 की टीम ने अवैध नशा बेचने बारे अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध सेक्टर-48 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए मौहम्मद चाँद वासी दीघौन जिला खगरिया, बिहार हाल ए.सी. नगर, फरीदाबाद को 1250 ग्राम गांजा सहित नियर नीलम बाटा चौक के पास से काबू किया, वहीं अपराध शाखा AVTS-2 की टीम ने अमन भाटीया वासी राहुल कॉलोनी फरीदाबाद को 6.76 ग्राम स्मैक सहित दशहरा ग्राउंड NIT के पास से काबू किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों मे एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

No comments :