HEADLINES


More

2 आरोपी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टे बरामद व 2 जिंदा कारतूस बरामद

Posted by : pramod goyal on : Friday, 6 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 देसी कट्टे व 2 जिंदा कारतूस बरामद किये हैं।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 5 फरवरी को क्राईम ब्रां

च बॉर्डर की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी इदुल उर्फ अनीश (21) व बन्टी (21) वासी गांव परसेहरा जिला अलीगढ उत्तर प्रदेश को देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित मैन मथुरा सर्विस रोड सिकरी बल्लबगढ के पास से गिरफ्तार किया है। 

आऱोपियों के विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं और माननीय न्यायलय मे पेश कर आरोपी इदुल को 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है वहीं बन्टी को जेल भेजा गया है।

No comments :

Leave a Reply