//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद जिले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के द्वारा एक बड़ी कार्रवाही की गई । जानकारी के मुताबिक शहर के अलग-अलग 6 से 8 ठिकानों पर टीमें छापेमारी की गई । इनमें स्कूल संचालक, कोयला व्यापारी, सिक्योरिटी एजेंसी के मालिक, पेट्रोल पंप मालिक सहित अन्य के ठिकाने शामिल हैं।
बुधवार की सुबह करीब 6 बजे ही फरीदाबाद में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कई टीमें पुलिस बल के साथ शहर में पहुंची। शहर में आने के बाद इन टीमों के सदस्यों को अलग-अलग ठिकानों पर डिप्लाय किया गया। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से एक साथ पहली बार इतनी बड़ी रेड की गई ।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीमें शहर में अलग अलग जगह पर छापेमारी कर रही थी । जिन जगहों पर छापेमारी की गई
। उनमें सेक्टर 11 स्थित हिंदुस्तान सिक्योरिटी का ऑफिस और सेक्टर 21 में निवास शामिल है। इसके अलावा सेक्टर सेक्टर 17 और सेक्टर 28, नहर पार इलाके के कई स्कूल शामिल है।

No comments :