HEADLINES


More

BJP विधायक को सुप्रीम कोर्ट से झटका:रिकाउंटिंग न कराने की मांग खारिज; 32 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया था

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 4 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा


 के जींद जिले की उचाना विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक देवेंद्र अत्री को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने देवेंद्र अत्री की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने वोटों की दोबारा गिनती किए जाने पर रोक लगाने की मांग थी।

देवेंद्र अत्री ने 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह को सिर्फ 32 वोटों से हराया था। उचाना विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती को लेकर कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

इस चुनौती के खिलाफ अत्री ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, ताकि हाईकोर्ट की कार्यवाही को रोका जा सके। इसके लिए स्पेशल लीव पिटीशन दायक की थी, जिसके सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इस फैसले के बाद अब हाईकोर्ट इस मामले में अगली तारीख देने के लिए स्वतंत्र है।

याचिका खारिज होने पर बृजेंद्र सिंह ने कहा, "हम फैसले का स्वागत करते हैं। हाईकोर्ट में यह केस एविडेंस स्टेज पर आ चुका था। मेरी एविडेंस हो चुकी थी, रिटर्निंग ऑफिसर की होनी थी।"

No comments :

Leave a Reply