HEADLINES


More

फरीदाबाद में एक्सप्रेसवे पर 2 कारों की टक्कर: वकील की मौत

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 4 February 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में बुधवार को दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर दो गाड़ियों की भीषण टक्कर में वकील की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक्सप्रेसवे पर रॉन्ग साइड से आ रही कोरोला एल्टिस कार सामने से आ रही इनोवा कार से भिड़ गई।

टक्कर होते ही दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। कोरोला ड्राइव कर रहे वकील गाड़ी से अकेले घर जा रहे थे, जबकि इनोवा में 4 लोग सवार थे जो शादी में शामिल होने के लिए जयपुर जा रहे थे। इनोवा कार को ड्राइव कर रहा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतक वकील बल्लभगढ़ तहसील कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी भी थे।


No comments :

Leave a Reply