HEADLINES


More

मंत्री अनिल विज के दोनों पैरों में फ्रैक्चर:नहाते समय फिसले

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 17 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। अंबाला स्थित घर पर नहाते समय वह वॉशरूम में फिसल गए। डॉक्टरों ने उनके दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ाया है, साथ ही उन्हें एक महीने के बेड रेस्ट की सलाह दी है।

उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे घर में कुर्सी पर बैठे आराम कर रहे हैं। उन्होंने अपने पैरों को टेबल पर रखा हुआ है। दोनों पैरों पर प्लास्टर चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान विज ‘चल री सजनी अब क्या सोचे…’ गाना गुनगुना रहे हैं।

इससे पहले, जून 2020 में भी अनिल विज के साथ ऐसा ही हादसा हुआ था और उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ था।20 फरवरी से हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू होना है। इससे पहले 19 फरवरी को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की मीटिंग बुलाई गई है। इस मीटिंग में सेशन की कार्यवाही को लेकर चर्चा होनी है।

इस मीटिंग में मंत्री अनिल विज को शामिल होना था, लेकिन दोनों पैरों में फ्रैक्चर और डॉक्टरों की एक महीने बेड रेस्ट की सलाह के बाद विज के इस मीटिंग में भी शामिल होने पर संशय बन गया है।

हालांकि, मंत्री विज का जो वीडियो सामने आया है, इससे उन्होंने अपने अंदाज से साफ कर दिया है कि हौसला अब भी बुलंद है।


No comments :

Leave a Reply