HEADLINES


More

फरीदाबाद कंपनी ब्लास्ट केस में मालिक और मैनेजर पर केस

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 17 February 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले के सेक्टर 24 में मेटल शीट कटिंग करने वाली फैक्ट्री में लगी आग में बुरी तरह से झुलसे कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। देर रात 8 लोगों को दिल्ली पुलिस की मदद से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्स और सफदरजंग अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जबकि बाकि का फरीदाबाद में निजी और सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सोमवार की शाम के करीब साढ़े 4 बजे कंपनी में सीएनसी मशीन से निकली चिंगारी से ड्रम में बंद रखे केमिकल ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते एक के बाद एक केमिकल का ड्रम ब्लास्ट होने लगा और आग ने भयकंर रूप धारण कर लिए। इस केमिकल को मेटल शीट काटते समय प्रयोग में लाया जाता था।

हादसे में अभी तक 42 लोगों को घायल होने की खबर है। जिनमें 3 पुलिस कर्मचारी, 2 फायर बिग्रेड कर्मचारी और कंपनी में काम करने वाले वर्करों के साथ वहां से गुजरने वाले लोग शामिल है, जो आग लगने के बाद फैक्ट्री के बाहर खड़े होकर तमाशा देख रहे थे।

इस हादसे का एक वीडियों भी सामने आया है। जिसमें फैक्ट्री के बाहर रखे केमिकल के ड्रमों में एक साथ ब्लास्ट हो रहा है। जिस समय फैक्ट्री में आग लग रही थी, भारी संख्या में आस-पास मजदूर और गुजरने वाले लोग आस-पास खड़े हुए थे, लेकिन जैसे ही ब्लास्ट हुआ सभी वहां से अपनी जान बचाने के लिए भागना शुरू हो गए। ब्लास्ट इतना भयंकर था कि आग का गुबार करीब 50 मीटर तक उठता दिखाई दिया।

इस हादसे में दर्जनभर गाड़ी और बाइकों के आग के चपेट में आने की सूचना है। ये सभी फैक्ट्री के बाहर खड़ी हुई थी। आग लगने से गाड़ी और बाइक पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। इस दौरान ब्लास्ट के कारण लगी आग ने फैक्ट्री के आस-पास खड़े दूसरे वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

मुजेसर थाना पुलिस ने शिव स्टील व कालका जी लुबरीकेन्ट कम्पनी के मालिक वा मेनेजर के खिलाफ धारा 115(2), 118(1), 124(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच में पाया गया है कि कंपनी के द्वारा केमिकल बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के रखे गये थे। जिसके कारण इतना बड़ा हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हांलाकि अभी तक हादसे में किसी की मौत नही हुई है।


No comments :

Leave a Reply