HEADLINES


More

काम का दबाव बना कर मजदूरो को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है - एस डी त्यागी

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 17 February 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में फरीदाबाद शहर देश के प्रमुख उद्योगों के कारण ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र की श्रेणी में आता है गुड़गांव सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में जो औद्योगिक विकास बहुत तेजी से हुआ है। उसका श्रेय फरीदाबाद को भी ज्यादा जाता है, जिसमें आज़ भी अनेकों बहुराष्ट्रीय कंपनियों की स्थापना में फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर,बावल ,पलवल , सोनीपत अर्थात पूरा एन सी आर नोएडा, उत्तर प्रदेश एवं भिवाड़ी राजस्थान जैसे राज्यों में भी औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाए गए हैं। जिसके कारण अनेक लघु उद्योग व सूक्ष्म लघु उद्योग भी विकसित हो रहे हैं परंतु इस क्षेत्र का योगदा


न प्रदेशो व राष्ट्रीय विकास के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। 

यह कहना है, हिंद मजदूर सभा हरियाणा, के अध्यक्ष सूर्य देव त्यागी का। परंतु इन क्षेत्रों को सरकारो और राजनेताओं  की उपेक्षा करते हुए देखा गया है विशेष कर श्रमिकों की समस्याओं को हमेशा प्राथमिकता नहीं दी गई बल्कि नजरंदाज किया जाता रहा है जिसमें श्रमिकों को अपनी जान गंवानी पड़ती है औद्योगिक सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दी गई बल्कि नजरंदाज कर असुरक्षित कार्य दशा में जोर जबरदस्ती काम कराया जाता है मजदूर अगर मना कर देते हैं तो नौकरी से निकाल दिया जाता है मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखकर असुरक्षित कार्य दशा में १० ,१२ घंटों तक काम का दबाव बना कर मजदूरो को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है वह मनोरोगी बन रहे हैं पूरा-पूरा असंतुलन पैदा हो गया है दुर्घटनाएं होती रहती है नियोक्ता द्वारा उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई जाती जिसके कारण पीड़ित श्रमिकों व उनके परिजनों को कोई क्षतिपूर्ति से वंचित रखा जाता है कोई कायदे कानून लागू नहीं है क्योंकि शोषित पीड़ित श्रमिकों की वोट लेकर जो सरकार बनती है वहीं नेता उनको पांच साल बाद फिर बहला फुसलाकर कर वोट लेकर नजरंदाज कर देते हैं हम हरियाणा सरकार से अनुरोध करते हैं कि मेहनतकश मजदूरो की जान माल की सुरक्षा करना अनिवार्य किया जाए ताकि औद्योगिक सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी यह सुनिश्चित करना होगा समाज को भी अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाने लेते हुए लोगों के मजदूरो के जीवन की रक्षा करने में आगे आना चाहिए तथा राज्य सरकार को भी सभी, प्रकार की समीक्षा समितियों को सक्रिय रूप  से कार्य दशा में सुधार करने के लिए जिम्मेदार व जवाबदेही सुनिश्चित करें .

एस डी त्यागी 

No comments :

Leave a Reply