HEADLINES


More

चौधरी छोटू राम सेवा समिति खेड़ी कलां ने खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन सोपा

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 17 February 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

  फरीदाबाद ( ) 17 फरवरी।

 चौधरी छोटू राम सेवा समिति खेड़ी कलां ने आज माननीय खाद्य एवं

आपूर्ति मंत्री हरियाणा सरकार श्री  राजेश नागर जी को एक ज्ञापन सोपा। जिसमें उन्होंने अपने गांव खेड़ी कलां के राजकीय बाल प्राथमिक पाठशाला खेड़ी कलां (11362) एवं राजकीय कन्या प्राथमिक मॉडल संस्कृति स्कूल खेड़ी कलां (11363) की जर्जर एवं कंडम घोषित की गई बिल्डिंग को नई बनवाने के लिए डायरेक्टर एलिमेंट्री एजुकेशन पंचकुला से बजट पास कराने के लिए मांग की जिनके एस्टीमेट DEEO फरीदाबाद द्वारा भेजे जा चुके है।
समिति के प्रधान सत्यपाल नरवत ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अभिभावक एकता मंच के सलाहकार श्री अशोक अग्रवाल जी ने फरीदाबाद अभिभावक एकता मंच के महासचिव कैलाश शर्मा जी के साथ मई 2025 में खेड़ी कलां गांव के दोनों स्कूलों का दौरा किया था। स्कूलों की जर्जर हालत एवं बच्चों के खतरे को देखते हुए उन्होंने चेयरपर्सन नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन को चिट्ठी लिखी और दूसरी चिट्ठी डायरेक्टर एलिमेंट्री एजुकेशन पंचकूला को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश दिनांक: 20.01.2022 केस नंबर CWP-PIL no. 214 of 2019 का हवाला देते हुए तुरंत कार्रवाई करने के लिए लिखी। श्री अशोक अग्रवाल अधिवक्ता द्वारा कार्यवाही करने पर शिक्षा विभाग हरकत में आया और कार्रवाई को अमल में लाया गया। डायरेक्टर एलिमेंट्री एजुकेशन पंचकूला ने जिला शिक्षा अधिकारी को तुरंत कार्रवाई के लिए पत्र लिखा और उसके बाद प्रधानाचार्य खेड़ी कलां ने स्कूल की स्थिति के बारे में DEEO को लिखा तथा डी पी सी द्वारा एस्टीमेट तैयार करके  DEEO के माध्यम से डायरेक्टर एलिमेंट्री एजुकेशन पंचकूला के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया। ज्ञापन देने गए प्रतिनिधियों मंडल के सदस्य कमल सिंह, समिति के महासचिव पवन नरवत एवं रिशिपाल जांगड़ा ने मंत्री जी से एक और मांग की की राजकीय बाल प्राथमिक पाठशाला (11362) के सभी अध्यापकों की ड्यूटी बी.एल.ओ की लगाई गई है। कम से कम दो अध्यापकों को स्कूल में छोड़ा जाए ताकि परीक्षाओं के समय बच्चों की पढ़ाई का नुकसान ना हो।

No comments :

Leave a Reply